दरियापुर बाजार स्थित श्री यमुनाचारी स्कूल के प्रधानाध्यापक हुए रिटायर्ड, फूलमाला पहनाकर दी गई विदायी
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के यमुनाचारी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृति हो गए और उनके स्थान पर विद्यालय के वरीय शिक्षिका श्रीमती नंदनी कुमारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका का पद का प्रभार लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने मिलकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दिनेश कुमार सिंह को भावपूर्ण विदाई किया तथा नए प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती नंदनी कुमारी द्वारा कार्यभार संभालने के लिए उनका स्वागत किया। विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की ओर से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूलमाला पहनाकर विदा किया गया। वहीं शिक्षकों की ओर से उपहार भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव हरिदयाल राय ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह की कार्यकलापों की सराहना करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल सकारात्मक और सराहनीय रहा। इन्होंने सबको एकसूत्र में बांधकर चलने का जो काम किया है, वही काम अब वर्तमान प्रधानाध्यापक के लिए होगा। वहीं सीआरसी समन्वयक विजय ने कहा की सरकारी सेवा में तबादला और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है जिसका पालन करना पड़ता है। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह एक कुशल, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं। इनके कार्यो को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेंगे। वही महेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के कार्य का सराहना की तथा उनके लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर सविता यादव, प्रिंस, लाल देव राय, सत्येन्द्र राय, शुभनाथ प्रसाद, चंदेश्वर सर, कृष्णा प्रसाद यादव, गणेश राय, भूमिदाता कौशल जी एवं अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग