बाढ़ का जायजा लेने गये बनियापुर सरेया पंचायत के मुखिया पति, उपमुखिया व वार्ड सदस्य को पीड़ितों बनाया बंधक
संजय सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर(सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित सरेया पंचायत में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुँचे मुखियापति, उपमुखिया और वार्ड सदस्य को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। जहां ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को घण्टो बंधक बनाए रखा। जिसके बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार महतो ने अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम से दूरभाष पर बात कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति से अवगत कराया। जहाँ बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुँचाने का आश्वाशन दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को बंधक से मुक्त किया। वहीं नसरूदीन अंसारी, साहबली मियां, विकल मियां, मदीना खातून, अनीश गुप्ता, राजकुमार मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि विगत एक सप्ताह से गंडकी नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-01, 05, 09, 10, 11, 13 व 14 के दर्जनों परिवारों के घरों में अप्रत्याशित पानी प्रवेश कर गया है। जिसके वजह से लोगों का रहना दूभर हो गया है। मगर अबतक प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य को लेकर कोई पहल नही की गई। वार्ड 14 के दलित बस्ती के लोगों का मुख्य सड़क से संपर्क भंग होने की भी बात बताई जाती है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों के समक्ष दो वक्त की रोटी जुटाने के साथ-साथ रहने-सोने की भी समस्या उतपन्न हो गई है। मौके पर उपमुखिया देवंती देवी, वार्ड सदस्य छटंकी महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग