बनियापुर रेफरल अस्पताल में दो दिन से शुरू हुए कोरोना वायरस की जांच में मिले 6 मरीज, इलाके में दहशत
बनियापुर(सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल मे कोविड-19 की जांच शुरू होने एवं संक्रमित मरीज लगातार मिलने से प्रखंड क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया है। आम लोगो मे भय एंव दहशत का माहैल कायम है। एंटीजन जांच शुरू होने के दूसरे दिन भी तीन कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं। बनियापुर में संक्रमित मरीजो की संख्या अब छह हो गई है। जानकारी हो कि पहले दिन करीब 40 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में तीन लोगो के कोरोना पॉजिटव होने की पुष्टि की गई है। वहीं दूसरे दिन 24 लोगों की जांच में तीन को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। मरीजों की संख्या में दूसरे दिन भी इजाफा होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। डर और दहशत के कारण लोग आवश्यक कार्यो के लिए भी घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। संक्रमित मरीज मुख्य बाजार के आसपास के इलाक़े के बताए जाते हैं। इसकी जानकारी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एपी. गुप्ता द्वारा दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को एजिथरल, पीसीएम, सिट्रिजिन, विटामिन-सी, बी काम्प्लेक्स आदि दवाएं उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। मरीज मिलने के बाद पूरे रेफरल अस्पताल का सैनिटाइजेसन भी कराया गया। साथ ही वगैर मॉस्क लगाए अस्पताल परिसर पहुचने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोगों को मॉस्क का उपयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सजग और सतर्क रहने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग