कोरोना लॉकडाउन में नहीं हुई शादी तो लड़का खुद लड़की से मिलने पहुंच गया घर, ग्रामीणों ने करा दी शादी
संजय सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर(सारण)। कोरोना लॉकडाउन ने पूर्व निर्धारित होने वाले शादी पर ब्रेक लगा दिया है। जिससे शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़ो में काफी बेचैनी एवं अपने वधु यानी प्रेमिका से मिलने को लेकर बेपनाह उत्सूकता देखने को मिल रहा है। इस उत्सूकता में वर यानी प्रेमी अपने प्रेमिका से भी मिलने चले जा रहे है। जिसकी भनक मिलने पर अभिभावकों में काफी नाराजगी जाहिर कर रहे है। वहीं कई नाराज अभिभावक मिलने गये मंजनू को पकड़कर शादी भी करा दे रहे है। इसका ताजा मामला प्रखंड के खबसी गांव में देखने को मिला है। जहां ग्रामीणों ने अपने प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की शादी करा दी है। मिली जानकारी के अनुसार वर-वधु पक्ष के अभिभावकों ने राजी-खुशी से शादी तय की थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण शादी टल गया। इस बीच लड़का एवं लड़की में बात-चीत शुरू हो गई। बात-चीत के दौरान हीं एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों का प्रेम इतना परवान चढ़ा की प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जिसे देख अभिभावक एवं गांव के लोगों को रास नहीं आया। प्रेमी को पकड़कर अभिभावक को सूचना दी और दोनो पक्षों की रजामंदी से शनिवार को प्रखण्ड के ख़बसी त्रिदेव मंदिर में शादी करा दी गई। शादी मे शहनाई व गाजे बाजे से दूर दूल्हा-दुल्हन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परिजनों के समक्ष सात फेरे लिये। बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सूरतपुर निवासी राजेश्वर राय के पुत्र सौरभ प्रकाश की शादी गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा बावन टोला निवासी सुरेश राय की पुत्री आरती के साथ तय हुई थी। शादी के लिए अप्रैल में मुहूर्त तय करने की चर्चा दोनो पक्षों के बीच हुई थी। इसी बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तिथि तय नहीं हो पाई। इस बीच लड़का और लड़की आपस में फोन पर बात करने लगे। लगातार लॉक डाउन की तिथि विस्तारित होने से शादी की तिथि तय नहीं हो पाई। शादी के इंतजार में बैठा सौरभ अपनी होने वाली पत्नी आरती से मिलने उसके गांव पहुंच गया। गांव में उसके पहुंचने पर लोगो ने नाराजगी जताई। लोगों की नाराजगी का विरोध करते हुए युवक ने शादी तय होने की बात कही। जिसके बाद नराज ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के लोगो को बुलाया। दोनों पक्ष मौके पर पहुंच शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद दोनों की शादी गौरा पुलिस की उपस्थिति में मंदिर में सम्पन्न कराई गई। मौके पर उपस्थित सुबास राय, विनय कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, शंकर राय सहित वर और कन्या पक्ष के लोगो ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी से नव दम्पति काफी खुश दिखे एवं शादी कराने मे अहम भुमिका निभाने वाले उपस्थित लोगो के प्रति अभार प्रकट किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग