महाराजगंज के भाजपा सांसद के बड़े भाई का निधन, शोक
बनियापुर(सारण)। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के अग्रज शंकर सिंह सिग्रीवाल का शनिवार की सुबह निधन हो गया। इस दौरान सांसद के बड़े भाई के निधन पर उनके पैतृक आवास बनियापुर प्रखण्ड के भूमिहारा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। जहाँ लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि सांसद के अग्रज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र कुमार ओझा,भाजपा नेता आनंद शंकर,शशिभूषण सिंह,मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा,युवा मोर्चा के जिला मंत्री मणिभूषण द्विवेदी,दीपू चतुर्वेदी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग