पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मशरक प्रखंड के अरना गांव में लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर बुधवार की रात में सैंपल लिया गया। फायलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों की खोज के लिए रात के समय में रक्त के नमूने एकत्र किए गए। जांच में पाजिटिव पाए जाने पर विभाग मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क इलाज किया जाएगा। बीसीएम लव कुश कुमार ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत मशरक प्रखंड के दो गांवों का चयन किया गया है। जिसमें अरना में बुधवार की रात को कैम्प आयोजित किया गया वही गंगौली गांव में गुरुवार की रात कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पीएमडब्लू संजय कुमार,एलटी शिवनंदन कुमार, राजकिशोर कुमार, अभिजीत कुमार समेत अन्य कर्मचारी की टीमें रात में 8:30 बजे से अर्धरात्रि 12 बजे तक लोगों का सैंपल ले रही हैं। मौके पर पंचायत के मुखिया अनिल ठाकुर मौजूद रहे। इसके लिए प्रत्येक गांव से लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।बताया कि रात के समय फायलेरिया के वायरस अधिक सक्रिय होते हैं, इसलिए रात के समय में ही सैंपल लिया जाता है। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों का इलाज विभाग की तरफ से मुफ्त किया जाता है। पीएमडब्लू संजय कुमार ने बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से होता है। लेकिन दवा खाकर इस रोग को हराया जा सकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग