राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। इलाज के दौरान महिला की पटना में मौत हो गई। दरियापुर थाने में शव रख सड़क जाम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मढ़ौरा अंचल क्षेत्र के ममारकपुर गांव निवासी सुखदेव राय की पत्नी मीना देवी उम्र 40 वर्ष का दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित सितलपुर परसा मुख्य पथ पर लालू टोला स्थित सहयोग सेवा सदन स्प्ताल में 24 सितंबर 22 को बचदानी का ऑपरेशन किया गया था। जहां से एक सप्ताह वितने पर महिला को हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया था। घर जाने के बाद महिला का अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जिसपर पुनः वह उक्त हॉस्पिटल में परिजन लेकर आए। जहां देखते ही पटना किसी हॉस्पिटल में जाने की बात कह भेज दिया गया। पटना के किसी स्प्ताल मे इलाज के दौरान आज गुरुवार की सुबह मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर दरियापुर पहुंच थाने में शव रख सड़क जाम कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग