राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के शिल्हौड़ी में आपसी विवाद को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में एक युवक सहित चार लोग जख्मी हो गए । घटना को लेकर जख्मी युवक शिल्हौड़ी पूरब टोला निवासी सुशांत कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में उसी गांव के महेंद्र कुमार, पहलाद कुमार यादव, रोहित कुमार सहित तीन अन्य अज्ञात को आरोपित किया है । कहा है कि सभी मजमा बनाकर उसके घर पर आ गए और गंदा गंदा गाली देने लगे । मना करने पर हाथ मुक्का लाठी डंडा रड से मारपीट शुरू कर दी । जिससे उसे काफी चोट लगी और वह गिर गया । जब उसे बचाने उसकी बहन पहुंची तो बुरी नियत से उसके साथ भी मारपीट की गई । हल्ला होने पर जब उसकी एक अन्य बहन और मां राजमुनी देवी पहुंची तो आरोपी तो ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी जिससे सभी जख्मी हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग