राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संतोष कुमार, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा ‘‘जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक’’ कार्यक्रम में 124 आगंतुकों/आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं/शिकायतों को सुनकर उनके समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान पु0नि0 राजेश रंजन, पुलिस निरीक्षक (विशेष कार्य पदाधिकारी) एवं पु0नि0 मनोज कुमार सिंह, प्रभारी हिन्दी शाखा एवं पु0नि0 राकेश कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, सारण समेत अन्य संबंधित शाखा प्रभारी/पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालय में आगंतुकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु कार्रवाई व प्रयास किया जाता है परंतु प्रत्येक शुक्रवार को यह कार्य विशेष रूप से निर्धारित ‘‘जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक’’ कार्यक्रम आयोजित कर किया जाता है जिसमें बडी संख्या में आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आते हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग