राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुलिस टीम पर हमला कांड का मुख्य आरोपी शराब व्यवसायी गिरफ्तार

गिरफ्तार

गिरफ्तार

राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव में शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी व शराब व्यवसायी को तरैया पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरदासचक गांव निवासी शराब व्यवसायी सरल मांझी है। थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने बताया की गिरफ्तार आरोपी धंधेबाज को शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि गत दिनों शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत हरदासचक गांव में शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने हमला किया था। जिसमे कई पुलिस कर्मी चोटिल हुए थे। जिसके आलोक में 12 लोगो पर तरैया थाने में कांड संख्या-173/ 22 दर्ज है।जिसमें मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। जिसके आलोक में कारवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इधर तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक उक्त गांव निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से रात्रि में कहीं जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घायल युवक का रेफरल अस्पताल तरैया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीरावस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।