- प्रमुख,बीडीओ,सीओ सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने श्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक किया याद
- श्रीबाबू के बताए मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प
- बिहार के विकास में श्रीबाबू के योगदान पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आधुनिक बिहार के निर्माता,प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व बिहार केसरी से सम्मानित श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर लगे श्रीबाबू की संगमरमर युक्त आदमकद प्रतिमा पर राजजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह, प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा,पूर्व प्रमुख सह बनियापुर विधानसभा के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार ओझा, लुड्डू ओझा, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,सीओ स्वामीनाथ राम सहित दर्जनो जनप्रतिनिधियों ने माल्यर्पण कर श्रीबाबू को श्रद्धापूर्वक याद किया। साथ ही वक्ताओं द्वारा श्रीबाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्व प्रकाश डाला गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं स्वच्छ और शिक्षित समाज के निर्माण में उपस्थित लोगों से बढ़-चढ़कर आगे-आने की अपील की गई। मौके पर बीडीसी सदस्य मणिभूषण दुबे, भीम ओझा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा के नेतृत्व में गतवर्ष जून महीने में बीडीसी की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मुख्यालय परिसर में श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद से प्रतिमा का अनावरण किया गया। तब से प्रतिवर्ष मुख्यालय परिसर में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती और पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती है।

फ़ोटो (श्री बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रमुख एवं अन्य)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग