राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के मुसेहरी ग्राम की नवीन श्रीवास्तव तथा निशा सिन्हा की पुत्री नव्या सिन्हा यूजी कोर्स के पॉलिटिकल साइंस में नामांकन के लिए देश के प्रतिष्ठित कालेज “मिरांडा हाउस दिल्ली” में नामांकन के लिए चयनित हुई है। उसने ऑल इंडिया रैंकिंग में 13वां स्थान प्राप्त किया है। उसे मिरांडा हाउस कॉलेज मे नामांकन का अवसर मिला है। कन्या उ म विद्यालय मुसेहरी मे कार्यरत शिक्षिका पुत्री नव्या भागवत विद्यापीठ छपरा से 12वीं की परीक्षा पास की है। वह अपने गांव मुसेहरी मे रहकर अपनी पढाई की है। मेधा की धनी नव्या का बचपन से सपना देश के टाप गर्ल्स कॉलेज मिरांडा हाउस में पढ़कर आईएएस बनने का है। नव्या मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार की भतीजी है। उसकी सफलता पर कई गणमान्यों पवन कुमार वर्माा, आनंद कुमार, अखिलेश्वर पांडेय, रामजी तिवारी विद्यार्थी, डा धनंजय पांडेय, पवन तिवारी, डा राजेश यादव, रामबाबू यादव, गोपेश पांडेय, अरिसूदन तिवारी, प्रवीण तिवारी, शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्रभुनाथ यादव, अशर्फी यादव, धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, मणीन्द्र पांडेय, उमेश कुमार सिंह, अमित प्रकाश गिरी ने बधाई दी है।





More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग