राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। लोक आस्था का महा पर्व को लेकर प्रखण्ड के गांवों में तैयारियां शुरू हो गई है। इसी क्रम में धुपनगर धोबवल पंचायत के धोबवल सनशाइन युवा मंडल के युवकों एवं ग्रामिणों के सहयोग से अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर साफ सफाई की शुरूआत की गई है। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता अनुप कुमार ने बताया की छठ घाट के आस पास फैले कचरे को हटाया जा रहा है। वहीं घाट पर लाईट आदि लगाने की व्यवस्था किया जा रही है। गांव से लेकर घाट पर पहुचने वाले रास्ते के किनारों के साथ गांव की गलियों की सफाई कराकर डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा है। इस मौके पर पंकज सिंह, अंकेश सिंह, पवन सिंह, बिकेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, निकित पाठक, भोलू कुमार के साथ ग्रामीण उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग