पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- महम्दपुर एन एच 227 ए पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान के पास शनिवार को दो बाइक की टक्कर में दो घायल को इलाज के लिए थाना पुलिस गश्ती दल ने भर्ती कराया जहां घायलों की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी स्व सिगासन राय का 45 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद राय और गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी केदार भगत का 25 वर्षीय पुत्र राम बाबू भगत के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बंगरा काली स्थान के पास दोनों बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल की मदद से इलाज के लिए ले जाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग