पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में दीपावली पर्व को लेकर अवैध पटाखा बिक्री और निर्माण वालों के खिलाफ मशरक सीओ और थाना पुलिस प्रशासन का छापेमारी अभियान शनिवार को थाना क्षेत्र के गोपाल वाड़ी, खजुरी गांवों में चलाया गया। छापेमारी अभियान में सीओ रविशंकर पांडेय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार, जमादार सुमन कुमार दल बल के साथ मौजूद रहें। छापेमारी अभियान के दौरान पटाखा निर्माण कार्य करने वाले गांवों में घरो में जांच अभियान चलाया गया। सीओ रविशंकर पांडेय ने बताया कि दिवाली का समय काफी नजदीक है ऐसे में जगह-जगह अवैध पटाखों का निर्माण किया जाता है जिसकी रोकथाम के लिए ही प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया है। पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू कर रखे है। जिनके पास लाइसेंस है केवल वे लोग ही अपनी-अपनी दुकान पर पटाखे रख सकते है और बेंच सकतें हैं।वही पटाखें वही बेचें जाएंगे जो कंपनी के द्वारा बने हों। यदि इसके खिलाफ कोई भी गतिविधि होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग