राश्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बगैर वैध चालान के बालू की ढुलाई कर रहे आधा दर्जन ट्रैक्टर एवं एक ट्रक को बनियापुर पुलिस ने जब्त किया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर हंसराजपुर से लेकर पैगम्बरपुर चौक तक पेट्रोलिंग की गई। जहाँ छह ट्रैक्टर और एक ट्रक को जब्त किया गया। वाहन चालकों से जब चालान की मांग की गई तो इनलोगों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद वाहनों को जब्त कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालूम हो कि एनएच 331 पर प्रतिदिन अवैध चालान पर ट्रक एवं ट्रैक्टर चालकों द्वारा धड़ल्ले से बालू की ढुलाई की जा रही है। जिससे सरकार को लाखो रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। ऐसे में इन अवैध चालकों पर नकेल कसने के लिये बनियापुर पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग