संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत 31 जनवरी को बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव में आलू के खेत की रखवाली कर रहे रामनाथ महतों के 25 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार को मामूली विवाद में दो युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। इस दौरान गत 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुँचते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया राजीव राम एवं परिजनों ने बताया कि घटना के बाद युवक को पहले छपरा फिर पटना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद से दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहाँ उसकी मौत हो गई। मामले में मृत युवक के पिता ने बनियापुर थाने में गत 01 फरवरी को कांड संख्या 56/ 22 दर्ज कराई थी। जिसमें डाढ़ीबाढ़ी निवासी मनु दुबे एवं सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पंचमहला निवासी प्रियांशु ओझा को नामजद किया था। जिसमें मनु दुबे द्वारा जान मारने की नीयत से पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने की बात कही थी। धन्नजय को छाती, हाथ और जांघ में गोली लगने की बात बताई गई थी। जिसमें पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
फ़ोटो(मृत युवक के रोते बिलखते परिजन)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग