संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर में सोए लोगों को बाहर से बंद कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े आदि की चोरी कर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर का है। घटना गत शुक्रवार की मध्य रात्रि की बताई गई है। पीड़ित शत्रुघ्न सिंह के द्वार स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि रात्रि करीब एक बजे के करीब चोरों ने घर में घुस सोए लोगों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। खटपट की आवाज पर जब परिवार के लोगों की नींद खुली तब बाहर से कमरे का दरबाजा बंद पाया गया।जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर कमरा खुलवाया गया इस बीच चोर फरार हो गए। घर के आगे अटौची सहित कुछ अन्य सामान बिखरे पड़े थे। 40-45 हजार के केवीपी सहित कुछ गहने की चोरी होने की बात बताई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग