राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के बसही निवासी विकास कुमार बताया गया है। मामले में बाइक स्वामी को भी नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि सूचना मिली थी कि जनता बाजार से एक बाइक सवार शराब लेकर हाफिजपुर आ रहा है। जिसपर हाफिजपुर शिवमंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाकर धंधेबाज को पकड़ा गया। जहाँ तलाशी के क्रम में बाइक की डिक्की से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग