राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

उप विकास आयुक्त ने माता व रेसिपी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में सेविका को किया पुरस्कृत

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। पोषण अभियान अन्तर्गत पोषण माह 2022 के तहत् स्वस्थ बच्चों की माता एवं रेसिपी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का आयोजन उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा प्रत्येक प्रखण्ड से चयनित एक-एक स्वस्थ्य एवं रेसिपी प्रतियोगिता के लिए एक- एक सेविका को उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के तहत् आसानी से उपलब्ध स्थानीय पौष्टिक सामग्रियो का उपयोग अपने भोजन में अत्यधिक मात्रा में करें। तथा बच्चे की माता अपने बच्चो के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान दे ताकि पौष्टिक भोजन से उनका बच्चा स्वस्थ्य रहे। बच्चे का मानसिक विकास जन्म से 02 वर्ष तक हो जाता है। इसलिए इस समय बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। स्थानीय पौष्टिक सामग्रियो का भोजन में अत्यधिक मात्रा में उपयोग हेतु प्रचार- प्रसार अपने आस-परोस में भी करें। ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि सेविका स्थानीय पौष्टिक सामग्रियो के लाभ के बारे में अपने पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों का जानकारी दें। ताकि जनसमुदाय स्थानीय पौष्टिक सामग्री से लाभान्वित हो सकें। बच्चे की माता अपने बच्चे के खान-पान पर विशेष ध्यान दें, ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर ना हो। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन, सारण केयर इंडिया। सारण के प्रतिनिधि।  जीविका प्रबंधक। हेल्थ एण्ड न्यूट्रीशियन, जीविका, सारण। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी। छपरा सदर, गड़खा, पोषण अभियान के जिला समन्वयक/जिला परियोजना सहायक। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला कार्यक्रम सहायक, पोषण अभियान के प्रखण्ड समन्वयक। महिला पर्यवेक्षिका। सेविका एवं आई0सी0एस0 के अन्य कर्मी उपस्थित रहें।