राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में शौच करने गई एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में माधोपुर बड़ा गांव निवासी व पीड़ित महिला ज्ञानति देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही अजय कुमार सहनी को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह सुबह में शौच के लिए गई हुई थी उसी समय आरोपी अपने घर से बाहर सड़क किनारे खड़ा था और महिला को देखकर अनाप-शनाप गंदी गंदी बातें बोलने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए महिला का बाल पकड़कर पटक दिया और लात-मुक्का से मारने लगा। महिला द्वारा चिल्लाने पर आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक आरोपी भागने लगा। मारपीट के क्रम में आरोपी ने महिला के कपड़ा फाड़ दिया, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। महिला ने बताया कि इस बात को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी किया गया, लेकिन आरोपी पंचों की बात मानने को तैयार नहीं है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी हर वक्त उस पर गंदी नजर रखता है, जिस कारण उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस पीड़ित महिला के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग