राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली खुशी साह के टोले में घोघाड़ी नदी में डूबे बच्चे का शव रविवार को तीसरे दिन बरामद किया। मृतक बच्चे की पहचान बहरौली खुशी साह का टोला निवासी इमरान हुसैन का 3 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद के रूप में हुई। बच्चा पिता के शौच जाने के दौरान पीछे पीछे चला गया था और वही पर घोघाड़ी नदी घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया था। जिसकी ग्रामीणों और मल्लाहों ने काफी खोजबीन की पर कोइ पता नहीं चल पाया वही स्थानीय मुखिया अजीत सिंह के मार्गदर्शन में प्रशासन को सुचना दी गई मौके पर सीओ रविशंकर पांडेय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, अंचल निरीक्षक सैफुल्लाह रहमानी ने घोघाड़ी नदी घाट पहुंच एसडीआरएफ की टीम के साथ शनिवार को पूरे दिन खोज बीन की पर शाम तक कुछ नहीं पता चला। वही रविवार को खोजबीन के दौरान बच्चे का शव गहरे पानी से बरामद किया गया। शव मिलते ही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। वही शव मिलने पर बच्चे की मां रूबी खातुन समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि मृतक को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से नियमानुसार मुवाअजा दिलवाया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग