पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के वार्ड संख्या 3 में सात निश्चय योजना अन्तर्गत बने जल नल के कार्यालय से स्टेबलाइजर और बगल में निजी खर्च से अपने कृषि कार्य हेतु लगाए गए बोरिंग से पानी का मोटर चोरी कर लेने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।थाना पुलिस को दिए आवेदन में वार्ड सदस्य उर्मिला देवी ने बताया है कि 19 तारीख की रात में अज्ञात चोरों ने वार्ड में नियमित रूप से चलने वाले नल जल के कार्यालय से स्टेबलाइजर की चोरी दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर चोरी कर ली गई है।वही बगल में कृषि कार्य हेतु निजी खर्च से लगाये गए 2 एचपी के मोटर की भी चोरी कर ली गई है, चोरी की घटना के बारे में किसान सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 19 तारीख की रात में दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर मोटर की चोरी कर ली गई है।थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है लेकिन पुलिस अभी तक घटना स्थल पर जाँच के लिए नही पहुँची है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग