पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोढ़ना गांव अवस्थित जनता मध्य विद्यालय के प्रांगण में मां काली मंदिर में रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है मामले में ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सुचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मां काली स्थान में स्थापित मां की 5 पिंडी का मुकुट चोरी कर ली गई है । चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के युवकों पर कार्रवाई नही करना इस घटना का मुख्य कारण है। वही मौके पर पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह मंदिर की साफ सफाई करने को जब मुख्य गेट खोल अंदर जाया गया तों देखा गया कि मां की पिंडी स्वरूप को सुंदरता देने को बना 5 मुकुट चोरी कर ली गई है। सोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरो का पता लगा मामले में उन पर कार्रवाई की जाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग