- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव का है।
- पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बनियापुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रेलवे में पुत्र का नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगी के मामले में पीड़ित पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। मामला थाने से सटे बनियापुर गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ओमनारायण प्रसाद ने जलालपुर थाना क्षेत्र के बलुआ कवला छपरा निवासी राजकुमार साह, रामेश्वर साह,विनेश्वर साह,सुधा साह सहित दो अन्य को नामजद कर बताया है कि मेरे पुत्र का दोस्त राजकुमार साह मेरे घर पर आकर बोला कि मेरे बड़े पिताजी विनेश्वर साह जो रेलवे में मशरख फाटक पर कार्यरत है।मेरे पिताजी और बहन के सहयोग से मेरा रेलवे में नौकरी लगवा रहे है। एक महीने में नौकरी हो जाएगी।जिसकी पूरी गारंटी है। जिसके लिये 15 लाख रुपया लग रहा है। जिसके झांसे में आकर मैंने अपना जमीन एवं पत्नी के जेवर गिरवी रख एवं कर्ज लेकर इनलोगों के बताए खाते में अलग-अलग किस्तों में 15 लाख रुपये भेज दिया। मगर दस माह बाद भी नौकरी नही होने पर अब दिए गए रुपये की मांग कर रहा हूँ, तो नामजदों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।जिससे मेरा मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। धोखाधड़ी सहित अन्य ससंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग