- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया का है। पीड़िता राजकुमारी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदारी के ही पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरा लड़का रोहित ओझा स्कूल से पढ़कर जैसे ही अपने दरबाजे पर पहुँचा बगल के ही टुनटुन ओझा, महेशी ओझा, अवधेश ओझा, ललिता देवी एवं आकृति कुमारी पूर्व के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।जब मेरे पुत्र ने विरोध किया तो दाब से प्रहार कर जख्मी कर दिए। वही बचाव में मैं और मेरी पुत्री गई तो हमलोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग