- एप्रोच मार्ग बहने के बाद से लोगों को आने-जाने में होती है,परेशानी।
- दो पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है,पुल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप सरेया-सतुआ पंचायत को जोड़ने वाली धमई नदी पर बना पुल फिलवक्त अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्थानीय ग्रामीण रामअयोध्या प्रसाद उर्फ डब्लू, बबन पासवान, संजय प्रसाद, दीपक पाठक, कमलेश महतो आदि ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले यह पुल बना था। जबकि एक वर्ष पूर्व आई बाढ़ में पानी की धार की वजह से पुल का एप्रोच मार्ग बह गया। जिसके बाद से इस पुल की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने बताया पुल निर्माण होने से आसानी से चार चक्का वाहन आता- जाता था।मगर अभी की स्थिति में दो पहिया वाहन भी बमुश्किल ही जा पाता है। कुछ लोग आवश्यक कार्य के लिये पुल पार करते भी है, तो जान जोखिम में डालकर।ग्रामीणों ने बताया कि सरेया, सतुआ, चांदपुर,आनंदपुर, मुस्लिमपुर, प्यारेपुर, बेदौली,पकवाइनार सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग अपने गंतब्य तक जल्दी पहुँचने के लिये इसी मार्ग से जाते है। मगर पुल की स्थिति को देख लोगों को काफी घूमकर आना पड़ता है।जिससे अधिक समय और श्रम खर्च करनी पड़ती है।

फ़ोटो(बदहाली की आंसू बहाता पुल)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग