राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा। मशहूर व मारूफ़ शाइर व अदीब डाॅ. ऐनुल बरौलवी सारण ज़िला जनता दल यूनाइटेड (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। पूर्व उप सभापति बिहार विधान परिषद् एवं वर्त्तमान बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) सलीम परवेज़ ने अपने हाथों से डाॅ.ऐनुल बरौलवी को मनोनयन पत्र दिया। जनाब सलीम परवेज़ के छपरा अवस्थित आवास पर सारण ज़िला जदयू (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित थी। उस बैठक में डाॅ. ऐनुल बरौलवी भी शामिल थे। विदित हो कि कुछ माह पूर्व शाइर व अदीब डाॅ. ऐनुल बरौलवी को जनाब सलीम परवेज़ ने सारण ज़िला स्तरीय जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सम्मेलन में पुष्प हार एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया था। डाॅ. ऐनुल बरौलवी पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से सेवानिवृत्त हैं और नामचीन शाइर एवं अदीब और समाज सेवी भी हैं। उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर डाॅ. ऐनुल बरौलवी को बधाई देने वालों में डाॅ.जौहर शफियाबादी, डाॅ. शहज़ाद आलम, मो. रियाजुद्दीन अहमग, ज़ोहरा ख़ातून, शाइरा खातून, शाफ़िया हसन ‘शाफ़ी’, रज़िया ख़ातून ‘रज़िया’ , शाहिद हसन, एम ए अंसारी, डाॅ. शहनाज़ हसन, बैतुल्लाह ‘बैत’ छपरवी, अख़्तर परवेज़, एस आर सहाय, प्रेमनाथ सिंह, मो. सिद्दिक़ आदि मुख्य हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग