राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के मुफ्फसिल थानान्तर्गत 22 अक्टूबर को एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 अपराधकर्मियों के द्वारा मेथवलिया चौक के आस- पास करीब 10:00 बजे रात्रि में एक व्यक्ति के साथ मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं पैसा लूट की घटना को अंजाम दिया गया, तभी वहाँ से गुजर रहे अन्य राहगिरों एवं ग्रामीणों के सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर तत्क्षण पहुँचकर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से लूट कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा एस०डी०एस० कॉलेज निवासी नवल किशोर प्रसाद का पुत्र अमन कुमार पटेल उर्फ विक्की तथा दूसरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के साढ़ा निवासी सुजीत कुमार सिंह का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ रिशु बताया जाता है। वहीं लूट कांड में प्रयुक्त 1 मोटरसाईकिल एवं 1 चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछ- ताछ एवं तलासी के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से लूटे गए 1 मोटरसाईकिल, 1 मोबाईल एवं 500 रू नगद राशि को भी बरामद किया गया। जिस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0-769/ 22, 22 अक्टूबर, धारा-392 भा0 द0 वि0 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है, जिन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग