राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पर्व में अपराध नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को ले शहरी क्षेत्रों में 200 अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतियुक्ति की गई

छपरा

छपरा

  • सारण पुलिस ने पिछले 21 एवं 22 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर कुल 143 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
  • 16 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 4600 लीटर अर्धनिर्मित शराब को पुलिस ने किया विनष्ट

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन एवं अवैध बालू के खनन, परिवहन, भण्डारण आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 21 एवं 22 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर कुल 143 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रक 97, ट्रैक्टर 56, मोटरसाईकिल- 6 तास- 3 सेट, नगद राशि-12800 रूपया मोबाईल 1 एवं 514 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। धनतेरस के अवसर पर छपरा के शहरी क्षेत्रों में आमजनों के साथ असमाजिक तत्वों एवं अपराधियों के द्वारा आपराधिक घटना को कारित करने से रोकने, यातायात व्यवस्था सामान्य रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त 50 पुलिस पदाधिकारियों एवं 150 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके अलावे सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत धनतेरस के अवसर पर मत्वपूर्ण बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी, बल की प्रतिनियुक्ति की गई, जिसके फलस्वरूप धनतेरस पर्व सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मनाया गया।