राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोपा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी गिरोह के 4 सदस्यों को 2 मोटरसाईकिल, 3 मोबाईल एवं चोरी के 2 टैक्टर के बैट्री के साथ किया गिरफ्तार

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  कोपा थाना क्षेत्र में 23 अक्टूबर को ग्राम बरेजा के एक चिमनी भट्ठा से दो चोर ट्रैक्टर का बैट्री चोरी करके भाग रहे थे। तत्पश्चात चिमनी भट्ठा पर कार्य करने वाले कर्मियों एवं ग्रामीणों के सूचना पर कोपा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर तत्क्षण पहुँचकर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से बैट्री चोरी करके भाग रहे 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं तलासी के क्रम में पकड़ायें हुए व्यक्तियों की पहचान पहला जलालपुर थाना क्षेत्र के रूसी गांव निवासी दिनेश्वर प्रसाद के पुत्र विशाल प्रसाद दूसरा एकमा थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी तिलेश्वर मांझी के पुत्र अंशु मांझी अंशु माँझी, के रूप में की गई तथा इनके पास से 02 मोटरसाईकिल, 03 मोबाईल एवं चोरी किये हुए 02 ट्रैक्टर के बैट्री को बरामद कर इन्हे गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये लोग मोटरसाईकिल चोरी करने का कारोबार करते है। तत्पश्चात इनके निशानदेही पर सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत कांड सं0-281/ 22, 14 अक्टूबर एवं 288/ 22, 23 अक्टूबर में चोरी किये गए 04 मोटरसाईकिल को रिविलगंज थानान्तर्गत ग्राम सिरीसिया कोपा थानान्तर्गत कोपा चट्टी एवं एकमा थानान्तर्गत इण्डियन ऑलय पेट्रोल पम्प के पास से बरामद कर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी धर्मनाथ यादव का पुत्र  जितेन्द्र यादव,  तथा मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव निवासी मदन राम का पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोपा थाना 187/ 22, 23 अक्टूबर, धारा 379/ 411 भा0द0वि0 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गई है, जिन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।