राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार भेल्दी थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से भेल्दी थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में भेल्दी थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की भेल्दी थानान्तर्गत महरूआ नहर के आस-पास कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा लूट की योजना बनाया जा रहा है। तत्पश्चात भेल्दी थाना पुलिस टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने हेतु उपरोक्त स्थान पर पहुँची, तो पुलिस वाहन को देखकर कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसमें से 2 व्यक्तियों को गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, बल की सहायता से पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः गड़खा थाना क्षेत्र के ईस्माईलपुर निवासी अवधेश राय का पुत्र निरज कुमार, तथा कसीना पिरारी निवासी साहेब राय का पुत्र चुन्नू कुमार के रूप में की गई एवं इनके पास से देशी कट्टा- 1, जिन्दा कारतूस- 3, मोबाईल 1 एवं 01 मोटरसाईकिल को जप्त कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में भेल्दी थाना कांड सं0-366/ 22, 23 अक्टूबर, धारा-399/402/414 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1-बी) ए/ 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त निरज कुमार एवं चुन्नू कुमार के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इनके निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामरी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग