राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन एवं अवैध बालू के खनन, परिवहन, भण्डारण आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए, 23 एवं 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर कुल 97 (संतानवे) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा- 2 जिंदा कारतूस- 9, एयरटेल का डोंगल सेट- 1, मोटरसाईकिल-14, LED टीवी- 1, बैट्री- 3, इनवर्टर 01, तास-08 सेट, नगद राशि-39496 रूपया तथा 335 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 27 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 3700 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया। 24 अक्टूबर खैरा थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम भीखमपुर से छापामारी कर 175 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग