- गिरफ्तारी में योगदान देने वाले पुलिस टीम के सदस्यों को प्रशासन करेगी पुरस्कृत
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर को बहेड़ा गाछी से गोपनीय सूचना के आधार पर मढ़ौरा थाना पुलिस एवं एस0 आई0टी0/ जिला आसूचना इकाई सारण द्वारा घेराबंदी कर कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू मॉझी एवं जौनी उर्फ विरू को एक कट्टा, 06 जिन्दा कारतूस, एक स्कूटी एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संदर्भ में मढ़ौरा थाना कांड संख्या-671/22, 24 अक्टूबर, धारा- 25 (1-बी) ए/ 26/ 35 आर्म्स एक्ट का दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पप्पू मॉझी 2019 में गरखा थानान्तर्गत इलाहाबाद बैंक के कैश भान से 46 लाख रूपये की लूट सहित हत्या एवं लूट के अन्य कई मामलों में जेल जा चुके है तथा जमानत पर आने के बाद नये सिरे से एक गिरोह संगठित कर आधुनिक सूचना उपकरणों का प्रयोग कर विगत डेढ़ वर्षो से डकैती एवं लूट के घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जेल से छूटने के बाद 2021 में दिघवारा थानान्तर्गत उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस बैंक से 09 लाख 49 हजार की लूट एवं रसूलपुर थानान्तर्गत पेट्रोल पम्प के 06 लाख 82 हजार के लूट में इसकी संलिप्तता प्रकाश में आई थी तथा ये फरार चल रहा था। पप्पू मॉझी एवं जौनी की गिरफ्तारी एवं पूछ-ताछ से दिनांक 08.09.2022 को मढ़ौरा थानान्तर्गत पुरानी बाजार से भारत फाइनेन्स लिमिटेड से हुई 12 लाख 27 हजार लूट कांड सहित विगत एक वर्ष से अधिक समय में जिला में घटित डकैती एवं लूट के करीब एक दर्जन घटनाओं का हुआ सफल उद्भेदन है। उल्लेखनीय है कि इस अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा जिला आसूचना इकाई एवं एस0आई0टी0 को लगाया गया था तथा निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा था। गठित उपरोक्त टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन एवं बेहतर समन्वय से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की गई है जो काफी प्रशंसनीय है तथा इससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी।
गिरफ्तार पप्पू मॉझी तथा जौनी उर्फ विरू से सघन पूछ–ताछ किया गया जिससे निम्न कांडों का उद्भेदन हुआ है :
- मढ़ौरा थानान्तर्गत 25 फरवरी 2022 को सैटिन क्रेडिट केयर नेटर्वक माइक्रो फाइनेंस के 4 लाख 16 हजार के लूट,
- 8 सितम्बर 2022 को मढ़ौरा थानान्तर्गत पुरानी बाजार से भारत फाइनेन्स लिमिटेड से 12 लाख 27 हजार के लूट,
- अमनौर थानान्तर्गत 1 अगस्त 2022 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के CSP संचालक को गोली मारकर 02 लाख 30 हजार के लूट,
- डोरीगंज थानान्तर्गत 4 अगस्त 2022 को डुमरी अड्डा चौक मुख्य सड़क से माइक्रो फाइनेन्स कर्मी की हत्या कर 01 लाख 20 हजार की लूट,
- दिघवारा थानान्तर्गत दिघवारा बाजार से दिनांक 28 अगस्त 2022 को हुए लूट,
- पहलेजा ओपी 30 जुलाई 2022 को हुए लूट,
- सोनपुर थानान्तर्गत 25 सितम्बर 2022 को गोली चलाकर मछली व्यवसायी से हुए लूट,
- खैरा थानान्तर्गत तुजारपुर से कलेक्सन एजेंट 7 अक्टूबर 2022 को 98 हजार रूपये के लूट,
- दरियापुर थानान्तर्गत दरियापुर बाजार में 18 नवम्बर 2021 को फिलिप कार्ट में 90 हजार के हूए लूट,
- गरखा थानान्तर्ग फुर्सतपुर में 28 अगस्त 2022 को CSP संचालक से सोने का चैन एवं 01 लाख रूपये के लूट,
पूछ-ताछ के क्रम में इसके द्वारा उपरोक्त घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है तथा इन घटनाओं में संलिप्त सहयोगी गिरोह के सदस्य अपराधकर्मियों का नाम- पता बताया है। घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूट गई राशि की बरामदगी के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है। वहीं पुलिस पप्पू मॉझी गिरोह के सभी सदस्यों, आश्रयदाता, संरक्षणदाता पर कार्रवाई करने के लिए चिन्हित कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू मॉझी का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास :
- बनियापुर थाना कांड संख्या- 66/07 धारा-394 भा0द0वि0।
- भेल्दी थाना कांड संख्या-81/09 धारा-392 भा0द0वि0।
- परसा थाना कांड संख्या-01/11, दिनांक01.11, धारा 147/148/149/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या-66/17, दिनांक-08.05.17 धारा-25 ( 1- बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट ।
- मढ़ौरा थाना कांड संख्या-115 / 17, दिनांक- 20.04.17, धारा-395/307 भा0द0वि0।
- अमनौर थाना कांड संख्या-213 / 22, दिनांक08.22, धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- गरखा थाना कांड संख्या-563 / 22, दिनांक08.22, धारा-392 भा0द0वि0।
- गरखा थाना कांड संख्या – 107 / 19, दिनांक02.19, धारा-395 / 397 भा0द0वि0 ।
- परसा थाना कांड संख्या-48 / 08, धारा-395 भा0द0वि0।
- परसा थाना कांड संख्या-214 / 20, दिनांक-03.07.22, धारा-399/402 भा0द0वि० एवं 25 ( 1-बी) ए / 26 आर्म्स एक्ट।
- परसा थाना कांड संख्या-19 / 22, दिनांक- 22.01.22, धारा-392 भा0द0वि0।
- परसा थाना कांड संख्या-41 / 22, धारा-399/402 भा0द0वि० एवं 25 ( 1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट ।
- महम्मदपुर (गोपालगंज) थाना कांड संख्या-26/15 धारा-392 भा0द0वि0।
- पहलेजा ओ0पी0 कांड संख्या-561 / 22, धारा-394 भा0द0वि0।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या-227 / 22, दिनांक- 04.08.22 धारा-394/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- मढ़ौरा थाना कांड संख्या – 123 / 22, दिनांक- 25.02. 22, धारा-392 भा0द0वि0।
- नगर थाना कांड संख्या – 261 / 21, दिनांक- 22.05.21, धारा-392 भा0द0वि0।
- खैरा थाना कांड संख्या-375 / 22, दिनांक10.22, धारा-392 भा0द0वि0।
- रसूलपुर थाना कांड संख्या-199 / 21, दिनांक-20.09. 21, धारा-399/402/411/120 (बी) भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- सोनपुर थाना कांड संख्या-732 / 22, दिनांक – 25.09. 22, धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- दरियापुर थाना कांड संख्या-626 / 21, दिनांक- 18.12. 21, धारा-392 भा0द0वि0।
गिरफ्तार अभियुक्त जौनी उर्फ विरू का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास :
- अमनौर थाना कांड संख्या-213 / 22, दिनांक-02.08.22, धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- गरखा थाना कांड संख्या-563 / 22, दिनांक-28.08.22, धारा-392 भा0द0वि0।
- परसा थाना कांड संख्या-19 / 22, दिनांक- 22.01.22, धारा-392 भा0द0वि0।
- पहलेजा ओ0पी0 कांड संख्या-561 / 22, धारा-394 भा0द0वि0।
- डोरीगंज थाना कांड संख्या-227 / 22, दिनांक08.22 धारा-394/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- मढ़ौरा थाना कांड संख्या – 123 / 22, दिनांक- 25.02. 22, धारा-392 भा0द0वि0।
- खैरा थाना कांड संख्या-375 / 22, दिनांक10.22 धारा-392 भा0द0वि0।
- सोनपुर थाना कांड संख्या-732 / 22, दिनांक-25.09.22, धारा-394 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
- दरियापुर थाना कांड संख्या-626 / 21, दिनांक-18.12. 21, धारा-392 भा0द0वि0।
बरामदगी / जप्ती की विवरणी :
- देशी कट्टा- 01
- जिन्दा कारतूस-06
- मोटरसाइकिल / स्कूटी -02
- मोबाइल-02
- एयरटेल का वाईफाई का डोंगल (सीम सहित ) – 01


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग