- अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी के 05 मोटरसाइकिल के साथ अन्य 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में गत 19 अक्टूबर गृहभेदन का घटना घटित हुआ। जिस संदर्भ में इसुआपुर थाना कांड संख्या-240/ 22, धारा-457/ 380 भा0 द0 वि0 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में इसुआपुर थाना टीम के पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी इसुआपुर थाना क्षेत्र के सभी विशुनपुरा गांव निवासी नौशाद अली का पुत्र सादिक अली, नजीउल्लाह का पुत्र सलाम अली, मो0 अली का पुत्र एनामुल अली को गिरफ्तार किया। अपराधियों के पास से एक बैट्री, LED TV एवं इन्वर्टर को बरामद किया गया। पुछ- ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर अन्य अपराधकर्मी इसुआपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी मो0 अली का पुत्र महफुज आलम, मो0 इमदाद अली का पुत्र राजा बाबू के साथ दरवाँ टोला प्यारेपुर गांव निवासी सहाबुद्दीन का पुत्र मोमताज हुसैन, अब्दूल मनान का पुत्र मुमान अहमद को चोरी के 05 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल होने बात स्वीकार की गई है। जिस संदर्भ में इसुआपुर थाना कांड संख्या-241/ 22, 24 अक्टूबर, धारा-414 भा0 द0 वि0 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग