राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच महिलाएं समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शीतलपुर गांव में आपसी विवाद में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों में लक्ष्मी देवी, संध्या देवी, और निर्मला देवी शामिल है। वही परौना गांव में घरेलू विवाद में बिंदु कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। जबकि पचभिंडा गांव निवासी रविकांत सिंह को आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया है। इधर नारायणपुर गांव में जमीनी विवाद में एक महिला घायल हो गई है। घायल महिला नारायणपुर गांव निवासी सुरेश राय की पत्नी सरस्वती देवी है। घायल महिला ने अपने भैंसुर पर जमीन हड़पने की नीयत से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाई है। वहीं सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परौना गांव की बिंदु कुमारी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है। इधर पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग