पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के वार्ड-1 में बच्चों के द्वारा छोड़ें जा रहें पटाखें से लगी आग से पलानी जलकर राख हो गई। अग्निकांड पीड़ित की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी संयोगी देवी पति नागेन्द्र राम हैं। घटना के बारे में सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि दीपावली पर्व पर बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ा जा रहा था उसी पटाखें से निकलीं चिंगारी से पलानी में आग लग गई और देखते-देखते ही आग ने पलानी को जलाकर राख कर दिया। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग ने पलानी में रखा कपड़ा,विछावन, पांच हजार नगदी,चावल, गेहूं और खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग