पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मंगलवार को मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंच अलग-अलग मामलों में मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। हनुमानगंज गांव में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की दादी के निधनं की खबर सुनकर पहुंचे महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने आयोजित शोक सभा में शामिल होकर शोक व्यक्त किया। वही गोपाल वाड़ी गांव अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक कर्मी टी एन सिंह के घर पहुंच कर उनकी पत्नी के निधनं पर शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग