दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने की सूचना पर मिलने आये पिता व भाई को सुसुराल वाले ने पीटा, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। प्रताड़ना की खबर सुन कर बचाव में आये पिता तथा भाई को ससुरालवालों ने जमकर पिटाई कर दी. मामले की प्राथमिकी शेखपुरा निवासी मंजू देवी ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई है. प्राथमिकी में मंजू ने अपने पति मुना साह, चचेरा ससुर सोना साह, जयप्रकाश साह, कमलावती देवी के अलावें गांव के ही सात लोगो को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ मुना साह से हुआ था. मुना बार बार दहेज के रूप में एक लाख रुपये मायके वाले से मांगने का दबाव बनाता था. मना करने पर वह प्रताड़ित करता था. प्रताड़ना के दौरान वह कई बार भोजन पानी भी बन्द कर देता था. बीते 30 जुलाई को भी उसने मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया.विरोध करने पर वह जला कर मारने का प्रयास भी किया. इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने मायके वालों को दी. बचाव के लिए पीड़िता के पिता छठू साह और भाई अरविंद कुमार पहुंचे थे. जिसपर आगबबूला होकर पति गांव के ही सात लोगो के साथ मिलकर दोनो की जमकर पिटाई कर दी. नामजदों ने पीड़िता के पिता के गर्दन से सिकड़ी और पॉकेट में रखे बिस हजार रुपये भी लूट लिए. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग