पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विधान पार्षद कामरेड केदार पांडेय के निधन पर मशरक में शोकसभा आयोजित हुई। जिसमे मशरक शैक्षिक अंचल के शिक्षक नेता एवम शिक्षको ने भाग लेकर केदार पांडेय को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने केदार पांडेय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की आज केदार पांडेय के निधन से माध्यमिक शिक्षक संघ के युग का अवसान हो गया है। जिसकी भरपाई लम्बे समय तक फिलहाल नहीं दिख रही। नियोजित शिक्षकों की लड़ाई अभी भी अधूरी है। शोक व्यक्त करने वालो में प्रमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रामजीवन सिंह जीवन, पूर्व राज्य पार्षद संजय कुमार सिंह , केदार पांडेय के करीबी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र कुमार सिंह , बलराम शुक्ला, सत्यदेव तिवारी, प्रधानाध्यक महेश प्रसाद चौरसिया , अरुण कुमार बरनवाल, कामिनी राज, अरुण तिवारी प्रखंड सचिव विनय कुमार सिंह सहित अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग