- स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों ने खेल मैदान को दीप से सजा की पूजा, पटाखे से रहे दूर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव तक दीपोत्सव धूमधाम से मना । दीपावली पर एक ओर जहां सड़क से लेकर गांव तक पटाखे की गूंज देर रात तक आतिशबाजी का पर्याय बना वही स्कूली बच्चों एवम खिलाड़ियों ने खेल मैदान को पूरी तरह दीया से सजा खेल उपकरण को सजाकर पूजा अर्चना की। मशरक मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के खेल मैदान में जहां छात्राओं एवम बालिका खिलाड़ियों ने साफ सफाई कर रंगोली बनाया वही छात्र एवम खिलाड़ियों ने खेल मैदान को दीप की लरी से इस तरह सजाया की पूरा परिसर जगमग हो उठा। विद्यालय के शिक्षक सह सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह के साथ छात्र छात्राओं एवम खिलाड़ियों ने खेल मैदान पूजा में भाग लिया। सभी ने इको क्लब के तहत पर्यावरण संरक्षण का शपथ लेते हुए आतिशबाजी से पूरी तरह परहेज किया। इसके अलावे गोपालबारी , सीमावर्ती पानापुर धनौती के हैंडबॉल खेल मैदान सजाया गया। जिसमे शेषनाथ पांडेय, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , जिला हैंडबॉल कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, ग्राउंड इंचार्ज राजकुमार प्रसाद, खिलाड़ी आकाश कुमार, राजा कुमार, भोला कुमार, बबलू कुमार, शिवम कुमार, आदित्य , ऋषिराज, युवराज, रवि, डब्लू आरती, आकांक्षा , नसीमा, खुशी, सुनीता, दीपशिखा, अलीशा सहित अन्य थे। इधर मशरक के चंदेश्वर मोड़ अवस्थित यूटोपिया एकेडमी में कबड्डी खिलाड़ियों ने खेल मैदान सजा एक दिया शहीदों के नाम जलाया। जिसमे आसपास के प्रबुद्धजन शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग