पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में मंगलवार को एक युवक की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया। मृतक पचखंडा गांव निवासी देवमंगल राय उर्फ कवि जी का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राय हैं। मौत की खबर और शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सोमवार की शाम अपने मकान के दूसरे तल्ले पर दीपावली पर्व को लेकर झालर सजाने में लगा हुआ था कि पैर फिसलने से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग