पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय हैं पार्टी कोई भी प्राथमिकता नहीं है। उक्त बातें सारण एमएलसी इ सच्चिदानंद राय ने मशरक में वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के महाराणा प्रताप चौंक के पास आवास पर कहीं। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, बजरंग दल के नंदन बाबा, राजेश सिंह,प्रभुनारायण ओझा समेत अन्य मौजूद रहें। मौके पर उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि महाराजगंज की जनता के बेटे के समान रहकर काम किया है उन्होंने कभी भी राजनीतिक को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं किया है। न ही किसी राजनीतिक दल के बंदिश में बधे हुए हैं महाराजगंज की जनता ही तय करेंगी कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनकेे द्वारा लगातार महाराजगंज का भ्रमण किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग