पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महापर्व छठ में अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई करने को लेकर मशरक थाना पुलिस ने थाना परिसर के सामने सड़क पर सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सारण पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का पालन नही करने पर पांच हजार रुपए फाइन वसूली गयी।थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सारण एसपी के निर्देश पर महा पर्व छठ पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। सभी लोग बाइक की कागजात साथ लेकर चलें और यातायात नियमों का पालन करें। जिससे सुरक्षित जिंदगी रहे। अभियान में प्रशिक्षु दारोगा अंजलि प्रकाश एवं जमादार प्रमोद कुमार, जमादार सुमन कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग