पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर मशरक स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध कृष्णा वस्त्रालय के नये भवन का शुभ उद्घाटन बहरौली मुखिया अजीत सिंह, मशरक प्रखंड के पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, ज़ी बिहार झारखंड के सारण जिला ब्यूरो राकेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह और कृष्णा वस्त्रालय के अभिभावक इंद्रासन प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। आपकों बता दें कि मशरक में सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुराना और ग्राहकों के बीच विश्वसनीय कपड़े की दुकान है। इस उद्घाटन के अवसर पर मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि कृष्णा वस्त्रालय मशरक ही नहीं पूरे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त वस्त्रालय है, कृष्णा वस्त्रालय में फैंसी साड़ियां एवं सूटिंग शटिंग, आकर्षक सलवार सूट व ड्रेस मटेरियल एक दाम नगद सेल के रूप में मिलता है। इस दुकान में छोटा बच्चा हो या बुजुर्ग सभी लोगों को विश्वसनीयता के साथ वस्त्रालय संबंधी सभी सामानों की बिक्री किया जाता है। मुख्य अतिथियों के द्वारा कृष्णा वस्त्रालय के संचालक कृष्णा प्रसाद पिता इंद्रासन प्रसाद को हार्दिक शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग