राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ यात्रियों की सुविधा के लिये छपरा- पनवेल -छपरा के मध्य एक छठ पूजा विशेष गाड़ी सं 09193/09194 का संचलन किया जायेगा। छठ पूजा विशेष गाड़ी सं 09193 छपरा से मंगलवार 01 नवम्बर,2022 को एवं छठ पूजा विशेष गाड़ी सं 09194 पनवेल से बुधवार 02 नवम्बर,2022 को एक ट्रिप में चलाई जाएगी। गाड़ी सं 09193 छपरा –पनवेल छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मंगलवार 01 नवम्बर,2022 को छपरा से 15:20 बजे,बलिया से 16:50 बजे,गाजीपुर सिटी से 18:05 बजे, वाराणसी जं से 19:50 बजे , बनारस से 20:05, प्रयागराज जं से 22:40 बजे दूसरे दिन सतना से 02:20 बजे,कटनी से 03:35 बजे,जबलपुर से 05:00 बजे, इटारसी 08:55 बजे, भुसावल से 13:25 बजे,नासिक रोड से 17:00 बजे,कल्याण से 19:50 बजे छुटकर 21:00 बजे पनवेल पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-09194 पनवेल –छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचलन बुधवार 02 नवम्बर,2022 को पनवेल से 22:50 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 23:43 बजे दूसरे दिन नासिक रोड से 02:35 बजे,भुसावल से 06:05 बजे, इटारसी से 11:35 बजे,जबलपुर से 16:20 बजे,कटनी से 17:45 बजे,सतना से 19:05 बजे तीसरे दिन प्रयागराज जं से 02:05 बजे,बनारस से 04:00 बजे, वाराणसी जं 04:25 बजे, गाजीपुर सिटी से 06:00 बजे,बलिया से 07:05 बजे छुटकर 08:50 बजे छपरा जं पहुँचेगी । इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 02,शयनयान श्रेणी के 03,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 14, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 01 तथा पावर कार 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग