राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ यात्रियों की सुविधा के लिये मुंबई सेंट्रल-बनारस– मुंबई सेन्ट्रल के मध्य संचालित पूजा विशेष गाड़ी सं 09183/09184 को वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा । दिनांक 26.10.2022 को मुंबई सेन्ट्रल से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ी सं 09183 वलसाड स्टेशन पर 01:40 बजे पहुंचकर दो मिनट ठहराव के बाद 01:42 बजे बनारस के लिए रवाना होगी । इसी प्रकार दिनांक 28.10.2022 को बनारस से चलने वाली पूजा विशेष गाड़ी सं 09184 वलसाड स्टेशन पर 00:35 बजे पहुंचकर दो मिनट ठहराव के बाद 00:37 बजे मुंबई सेन्ट्रल के लिए रवाना होगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग