राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवलिया का है। मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में सुनैना देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि घर पर शाम के समय खाना बना रही थी। तभी बगल के ही परदेशी शर्मा,लाखपति देवी, तूफानी शर्मा, छोटू शर्मा सहित पांच लोग लाठी- डंडे से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही बचाव में आये परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग