राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने बुधवार की रात्रि में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि सरेया बसंत गांव निवासी व मारपीट के नामजद आरोपी भिखारी राय को बुधवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वही रामपुर केशव गांव के अप्राथमिकी अभियुक्त जस सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर तरैया थाने में चोरी का मामला दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पेशी के लिए गुरुवार को न्यायायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग