राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दूबौली गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने सीढ़ी के सहारे एक घर में घुसकर तीन लाख रुपये नकदी सहित लाखो के सामन की चोरी कर ली। बुधवार की रात दूबौली दक्षिण टोला गांव निवासी लक्ष्मी राय के परिवार के सभी सदस्य दलाननुमा घर में सोये हुए थे। दलाननुमा घर के उपर दूसरे तल्ले के निर्माण का कार्य चल रहा है। सटरिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। छठ बाद उसकी ढ़लाई होनी थी। इसी को लेकर घर के कई सदस्य बाहर से घर आए थे। छत ढलाई कराने के लिए पैसे साथ लेकर आए थे। जो घर में ही रखा हुआ था। चोर सटरिंग के लिए लगे बास बल्ले के सहारे छत पर चढ गए एवं सीढ़ी से घर में प्रवेश कर घर रखे पेटी बक्सा निकाल लिए और घर के कुछ दूरी पर मौजूद एक खेत में लेजाकर उसे तोड़ दिया एवं उसमें मौजूद तीन लाख नगदी एवं गहने की चोरी कर ली। गृहस्वामी लक्ष्मी राय चार बजे सुबह में जगे तो देखा घर के पिछे का दरवाजा खुला हुआ है। शक होने पर अन्य सदस्यो को जगाया जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। गृहस्वामी द्वारा घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया गया। समाचार प्रेषण तक पुलिस मौके पर नही पहुची थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया घटना को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग